मुकेश शर्मा उपज के मवाना तहसील अध्यक्ष मनोनीत
मवाना। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स के जिला अध्यक्ष अजय चौधरी और महामंत्री ललित ठाकुर ने मवाना तहसील से वरिष्ठ पत्रकार मुकेश शर्मा को तहसील अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया। जिला अध्यक्ष अजय चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश सिंह और प्रदेश महामंत्री राधेश्याम लाल कर्ण की सहमति से मवाना तहसील का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ पत्रकार एवं जिला उपाध्यक्ष जयवीर त्यागी की सहमति पर मुकेश शर्मा को तहसील अध्यक्ष का पद मिला। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट के तहसील अध्यक्ष बनने पर तहसील क्षेत्र के पत्रकारों ने फोन पर बधाई दी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने कहा कि मुकेश शर्मा को संगठन में मवाना तहसील अध्यक्ष बनाने पर संगठन को मजबूत मिलेगी। संगठन को मजबूत करने के लिए पत्रकारों को संगठित रहने की आवश्यकता है। वरिष्ठ पत्रकार मुकेश शर्मा को तहसील अध्यक्ष बनने के बाद तहसील एवं जिले के सभी पत्रकारों ने बधाई दी।

No comments:
Post a Comment