मेरठ।सपा नेता शशिकांत गौतम को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी जनपद मेरठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके नियुक्त होने पर उनके समर्थकों में खुशी के लहर दौड़ गई मिठाई बांटकर पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का धन्यवाद करते बधाई दी।
सपा नेता शशिकांत गौतम ब्लॉक हस्तिनापुर से निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य भी हैं। शशिकांत गौतम युवाओं में अपनी एक अलग ही पहचान बना चुके है। पार्टी के लिए हमेशा तत्पर रहते हुए पार्टी के समस्त कार्यक्रमों और समाज सेवा में अग्रिण रहते है शशिकांत के बनने पर पार्टी और मजबूत होगीयह जानकारी समाजवादी पार्टी के पेज से दी गई है। पूर्व में में कई पदों जैसे महानगर सचिव लोहिया वाहिनी (2015 - 2016) ,जिला उपाध्यक्ष युवजन सभा,मेरठ (2016- 2017),जिला कार्यकारिणी सदस्य,सपा,मेरठ(2017 - 2019)प्रदेश कार्यकारणी सदस्य, युवजन सभा(2019 - 2020),प्रदेश सचिव,बाबा साहब वाहिनी(2022),वर्ष 2021 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ब्लॉक हस्तिनापुर में निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए।समाजवादी पार्टी मेरठ के जिला अध्यक्ष व पार्टी के पदाधिकारियों ने शशिकांत गौतम बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


No comments:
Post a Comment