News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Wednesday, February 28, 2024

एमआईईटी में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन




 मेरठ। एमआईईटी एनएसएस इकाई द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा,चेयरमैन विष्णु शरण, यातायात प्रमुख प्रशिक्षक सुनील कुमार शर्मा, मिशिका सोसाइटी चेयरमैन अमित नागर,निदेशक डॉ बृजेश सिंह,डॉ हनी तोमर,अजय चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से किया।

मुख्य अतिथि राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन तथा पुलिस विभाग द्वारा समय-समय पर चेकिंग सुनिश्‍चित की जाती है। लेकिन फिर भी वाहन चालकों का वाहन चलाते समय नियमों के प्रति जागरूक व संवेदनशील न होना अपने आप में एक गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों के प्रति संवेदनशील बनने तथा इसे अपने जीवन का एक अहम हिस्सा बनाने का आग्रह किया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लग सके। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सभी से सहयोग का आह्वान किया। रोड सेफ्टी क्लब मेरठ से सुनील कुमार शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई।

निदेशक डॉ बृजेश सिंह ने कहा की हमारे देश में हर एक 4 मिनट में एक सड़क दुर्घटना होती है। पूरे देश में हर साल सड़क दुर्घटना में 1.3 मिलियन लोगों की मृत्यु हो जाती है। हमारा देश सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अग्रणी है और साथ ही उत्तर प्रदेश भी सड़क दुर्घटनाओं में पीछे नहीं रहा है। इस अवसर पर हनी तोमर,अजय चौधरी,डॉ स्वपन सुमन,अखिल गौतम,मनोज अग्रवाल, प्रमोद उपाध्याय एवं यातायात पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here