News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Friday, March 1, 2024

एमआईईटी में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 17 महिलाओं को "नारायणी अवार्ड 2024" से सम्मान

 विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली इन 17 महिलाओं का हुआ सम्मान

डॉ अनुपम सिरोही सीनियर गयनेकोलॉजिस्ट, डॉ शक्ति पंकज रेडियोलाजिस्ट, डॉ नलिनी मित्तल एनीस्थिटिस्ट, डॉ सुधि अग्रवाल काम्बोज ब्रैस्ट एंड एंडोक्राइन सर्जन, नुटमा हॉस्पिटल, डॉ श्रुति सहगल मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज, संगीता कश्यप प्रिंसिपल राधा गोविन्द पब्लिक स्कूल,  जसलीन कौर प्रिंसिपल ब्रेनज़ एडु वर्ल्ड स्कूल, डॉ वाग्मिता त्यागी प्रिंसिपल, गार्गी गर्ल्स स्कूल, नीतू गोयल डायरेक्टर  टोनी एंड गाइ, सीमा मृग डायरेक्टर एवन बेकरी,  डॉ राशि अग्रवाल साइकोलोजिस्ट, डॉ नेहा वत्स कक्कड़ सेक्रेटरी, हेअर एंड साइलेंस, प्रोफेसर सीमा केमिस्ट्री विभाग मेरठ कॉलेज मेरठ, डॉ स्तुति गिरी फ़िज़ियोथेरेपिस्ट, तनु सिंह डायरेक्टर सुकून सैलून, स्मृति गुप्ता फैशन स्टाइलिस्ट, डॉ माधुरी गुप्ता सीईओ मेरठ उद्यमी फाउंडेशन का सम्मान हुआ। 


नारी शक्ति व त्याग का स्वरूप, इसके बिना सृष्टि की कल्पना नहीं : सांसद राजेंद्र अग्रवाल




मेरठ। बागपत बाईपास क्रॉसिंग स्थित एमआईईटी में पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा "नारायणी अवार्ड 2024" का आयोजन किया गया। मार्च माह में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस  के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 17 महिलाओं अवार्ड देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि एमआईईटी ग्रुप के चेयरमैन विष्णु शरण, पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब के निदेशक आयुष पियूष गोयल, एमआईईटी के वाईस चैयरमेन पुनीत अग्रवाल,विपुल सिंघल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

क्लब निदेशक आयुष गोयल पीयूष गोयल ने कहा कि समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण है, चाहे वह शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक विकास या समाज सेवा का क्षेत्र हो। यहाँ पर महिलाओं के शौर्य, समर्पण, और उत्कृष्टता को समर्पित करने के लिए हैं। हम उनके कार्यों को सराहना करते हैं जो समाज में सुधार और प्रगति लाने के लिए समर्थ हैं।

सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा नारी के बिना सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती। भारतीय संस्कृति में नर नारी को समानता दी गई है, जिसमें विशेष रूप से नारी का स्थान पूजनीय है। हमें हर प्रकार की स्थिति में, हर क्षेत्र में तथा हर स्थान पर नारी का सम्मान करना चाहिए। वेदों में स्त्रियों की शिक्षा- दीक्षा, शील, गुण, कर्तव्य, अधिकार और सामाजिक भूमिका का जो सुन्दर वर्णन पाया जाता है, वैसा संसार के अन्य किसी धर्मग्रंथ में नहीं है। धर्म ग्रंथों में नारी को शक्ति, समर्पण और त्याग का स्वरूप माना है। इसके बगैर सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती है। सनातन धर्म में नारी को सबसे ऊंचा स्थान दिया है।

एमआईईटी ग्रुप के चेयरमैन विष्णु शरण ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। अगर शिक्षा की बात करें तो आप किसी भी बोर्ड का रिजल्ट देख सकते हैं, लड़कियां हमेशा टॉप करती हैं और लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज भी ज्यादा होता है।

एक पुरुष को अपने पूरे जीवन चक्र के हर पड़ाव पर एक महिला की जरूरत होती है। नारी के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। प्रत्येक दिन महिलाएं सम्मान के काबिल है। सनातन धर्म में नारी को सर्वोच्च स्थान दिया गया है।

नारायणी अवार्ड महिला सम्मान समारोह के सफल आयोजन में एमआईईटी वूमेन सेल का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर एमआईईटी वीमेन सेल से डॉ गरिमा गर्ग,अजय चौधरी,विशि,हनी तोमर,अखिल गौतम,हर्ष गोयल आदि शिक्षक गण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here