News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Friday, March 1, 2024

मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में दो दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा में छात्रों ने दिखाया दमखम

खेल से अनुशासन और भाईचारे की भावना बढ़ती है: रविकांत मिश्रा

मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित मेरठ इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (एम.आई.टी) में दो दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा 2024 का आयोजन किया गया। स्पोर्ट्स मीट का उद्घाटन मुख्य अतिथि रविकांत मिश्रा लक्ष्मण अवॉर्डी,अशोक कुमार त्रिपाठी राष्ट्रीय एथलीट खो-खो, एमआईटी के चेयरमैन विष्णु सरन, वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, निदेशक डॉ सोमेंद्र शुक्ला, प्राचार्य डॉ हिमांशु शर्मा ने संयुक्त रूप से मशाल जलाकर एवं हवा में गुब्बारे उड़ाकर किया। पहले दिन बास्केटबॉल,वॉलीबाल, दौड़, खो खो,कबड्डी,शॉट पुट, टग ऑफ़ वार आदि प्रतियोगिता में 450 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।



मुख्य अतिथि रविकांत मिश्रा ने कहा कि कौशल भारत, खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसी योजनाओं से देश भर के करोड़ों युवाओं को अपने कौशल को निखारने में मदद मिली है और इससे मजबूत भारत की नींव पड़ी है। इन योजनाओं से आज भारतीय खिलाड़ी विश्व स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। खेलों से सर्वांगीण विकास होता है। अनुशासन की भावना पनपती है जो समाज राष्ट्र के नव निर्माण में सहायक सिद्ध होती है। छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ खेल भी जरूरी है। आज खेल व्यवसाय बन चुका है। राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए नई खेल नीति बनाई है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आने शुरू हो गए है।

निदेशक डॉ सोमेंद्र शुक्ला ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ जीवन में खेल भी जरूरी है। इससे शारीरिक और मानसिक विकास होता है। किसी भी खिलाड़ी को सबसे पहले खेल भावना और अनुशासन की जरूरत होती है, प्रतिभा उसके बाद आती है। खेल भावना सफलता की ओर पहला कदम है। जिस खिलाड़ी में खेल भावना और अनुशासन नहीं है वह सफल नहीं हो सकता।

इस दौरान डॉ हिमांशु शर्मा, डॉ नीरज कांत शर्मा, डॉ गौरव शर्मा,सोनल अहलावत, रितिमा,अजय चौधरी आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here