News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Saturday, March 2, 2024

बास्केटबाल में हूपर्स टीम विजेता ,एमआईटी में दो दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स मीट "स्पर्धा" सम्पन

मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित मेरठ इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में दो दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा का समापन किया गया। समापन कार्यक्रम में सभी विजेता टीमों एवं छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एमआईटी के निदेशक डॉ सोमेंद्र शुक्ला ने सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिए। दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट में बास्केटबॉल,वॉलीबाल, दौड़, खो खो,कबड्डी,शॉट पुट, टग ऑफ़ वार आदि प्रतियोगिता में 500 से अधिक छात्र-छात्राओं में हिस्सा लिया।

इस दौरान रस्साकशी पुरुष वर्ग  में बीटेक लॉयन और महिला वर्ग में रोप रिबेल्स टीम विजेता रही । शॉट पुट में रवि चौधरी प्रथम, जतिन चौधरी द्वितीय व रितिक तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर पुरुष दौड़ में हर्ष शर्मा प्रथम, आशुतोष कुमार द्वितीय एवं विकास कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर पुरुष दौड़ में विशांत शर्मा प्रथम, वंश कुमार द्वितीय तथा हिमांशु तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर महिला दौड़ में नंदिका प्रथम, नुहा द्वितीय व संध्या तृतीय स्थान पर रहीं। खो-खो में क्रो टीम विजेता रही। बास्केटबॉल में हूपर्स टीम विजेता रही। वॉलीबाल महिला वर्ग में ब्लॉकर्स और कब्बडी पुरुष वर्ग में बीजी ग्रुप विजेता रहा। 

खेलों के सफल आयोजन में फैकल्टी कोऑर्डिनेटर सोनल अहलावत, रितिमा,सुमित राणा,हिमाशु सिरोही, नवनीत कुमार आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here