News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Monday, March 4, 2024

उपज तहसील टीम ने नवनियुक्त एसडीएम से की मुलाकात, गुलदस्ता देकर किया स्वागत

- उपज तहसील अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने पत्रकारों की समस्याओं से रूबरू कराया

-एसडीएम अंकित कुमार ने हर समस्या का पारदर्शिता के साथ समाधान करने का आश्वासन दिया



मवाना। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन आफ जर्नलिस्ट (उपज) संगठन के जिलाध्यक्ष अजय चौधरी के आदेशानुसार सोमवार को मवाना के तहसील अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार मुकेश शर्मा के नेतृत्व में उपज कार्यकारिणी पदाधिकारियों संग मवाना तहसील टीम ने नवनियुक्त एसडीएम अंकित कुमार द्वारा तहसील का पदभार ग्रहण करने के बाद उपज संगठन से जुड़े तहसील अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने पत्रकारों संग भेंट की और पत्रकारों के समक्ष आने वाली समस्याओं से रूबरू कराया। 

इस दौरान उपज संगठन के तहसील अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने टीम को लेकर एसडीएम अंकित कुमार को बुगे देकर सम्मानित किया और हर संभव तहसील में आने वाले सभी समस्याओं को निस्तारण करने की मांग उठाई। उपज तहसील अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार मुकेश शर्मा ने एसडीएम अंकित कुमार से पत्रकारो के समक्ष आने वाली समस्याओं को रूबरू भी कराया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता विभाग  लोकतंत्र का चौथा स्तंभ में रूप में आता है और सच्चाई के साथ मिलकर हर समस्याओं का पारदर्शिता से निस्तारण किया जा सकता है। 

एसडीएम अंकित कुमार ने पत्रकारों की हर समस्याओं का प्राथमिकता आधार पर निदान किये जाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर मवाना उपज संगठन के तहसील उपाध्यक्ष इसरार अंसारी, महामंत्री सोनू भड़ाना, वंश गौतम, अशोक चौहान, आशीष चौधरी, राहुल विल्टोरिया, जयवीर त्यागी, रजनीश विश्वकर्मा, कृष्ण अवतार, सतीश वर्मा, रवि गौतम, प्रवीण उपाध्याय, अमित कांबोज, सचिन कश्यप, कुलदीप भारद्वाज, मनोज कुमार, अर्जुन देशवाल, शुभम अग्रवाल, आरिफ कुरैशी, आजम रिजवी आदि पत्रकार साथी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here