मेरठ। भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा परतापुर बाईपास स्थित मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 18 मार्च से 22 मार्च तक पांच दिवसीय इंस्पायर इंटर्नशिप साइंस कैंप आयोजित किया जाएगा। इसमें 11वीं कक्षा के छात्र शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने 2023 में 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की है।स्टूडेंट को इसमें हिस्सा लेने के लिए कॉलेज की वेबसाइट www.mitmeerut.ac.in पर जाकर ऑनलाइन या सीधे कॉलेज में पहुंचकर 17 मार्च तक रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। वरीयता के आधार पर 150 मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इंस्पायर साइंस कैंप में भाग लेना नि:शुल्क है। इसमें गणित, भौतिकी, प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भू-विज्ञान तथा पर्यावरण विज्ञान के राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त वैज्ञानिक भाग लेंगे तथा छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे। इंस्पायर इंटर्नशिप साइंस कैंप के कोऑर्डिनेटर डॉ हिमांशु शर्मा ने बताया की डीएसटी इंस्पायर शिविर का उद्देश्य युवा मन को विज्ञान के बारे में प्रेरित और उत्साहित करना और अपने करियर के बारे में निर्णय लेने से ठीक पहले अनुसंधान में वर्तमान नवाचारों की एक झलक प्रदान करना है।
Thursday, March 14, 2024
डीएसटी का इंस्पायर इंटर्नशिप साइंस कैंप 18 मार्च से, छात्र कराएं रजिस्ट्रेशन
About NewsUP 24x7
Newsup24x7 is an online news portal where you can find all the important and trending news near about you.
मेरठ
Labels:
मेरठ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment