News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Thursday, March 14, 2024

DRDO Sponsored National Conference

 डीआरडीओ द्वारा एमआईईटी में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन कल से,जुटेंगे शिक्षविद  

मेरठ। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डी.आर.डी.ओ) द्वारा एमआईईटी में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 15 से 16 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। जिसका विषय उच्च ऊंचाई पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई) की मदद से स्मार्ट और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना रहेगा। 

इस कॉन्फ्रेंस में देशभर के प्रख्यात वैज्ञानिक एवं शिक्षाविद भाग ले रहे है। 40 से अधिक शोधार्थी अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान 10 वक्ताओं द्वारा संबोधन दिया जायेगा। कॉन्फ्रेंस  के मुख्य अतिथि डॉ विभु साहनी प्रोफ़ेसर लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज मेरठ होंगे। कॉन्फ्रेंस में डॉ सुरेश चंद्रा,सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ, डॉ अमित कुमार, प्रोफ़ेसर,सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ, डॉ प्रदीप त्यागी,वाइस प्रेजिडेंट,टेक्निकल ग्रीन लैब, डॉ हरलोकेश नारायण यादव,एडिशनल प्रोफ़ेसर ऐम्स नई दिल्ली, डॉ गौरव कैथवास, डीन व हैड,बाबा भीम राव अम्बेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ, डॉ दिनेश कुमार सिंह,ग्रुप लीडर,प्रोडेक्ट डेवलपमेंट जुबिलेंट जेनेरिक्स लिमिटेड, डॉ आर पी सिंह,पूर्व वैज्ञानिक, डीआरडीओ नई दिल्ली, डॉ राजेश अग्रवाल, जी एम, (आर एंड डी) ,मोदी मुंडी फार्मा मेरठ, डॉ ब्रजेश गुप्ता, प्रोफ़ेसर एमआईईटी व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे तथा छात्रों द्वारा प्रस्तुत शोध पत्रों का अवलोकन करेंगे । कॉन्फ्रेंस के कॉन्फ्रेंस के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री डॉ आलोक शर्मा और डॉ अनुराग प्रोफेसर डिपार्टमेंट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल टेक्नोलॉजी, एमआईईटी मेरठ है। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here