News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Thursday, March 21, 2024

3.23 लाख वार्षिक पैकेज पर बीसीए के 7 छात्रों का चयन

मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस दौरान पिरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने वर्ष 2024 में पास आउट होने वाले बीसीए के 7 और एमबीए के 2 छात्रों का फाइनल चयन किया। प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर सोनल मिश्रा ने बताया कि पहले राउंड में 40 छात्रों का ऑनलाइन रिटर्न टेस्ट किया गया, दूसरे राउंड में 26 छात्रों का समूह चर्चा के आधार पर चयन किया गया और अंत में अंतिम राउंड में ऑनलाइन तकनीकी साक्षात्कार के माध्यम से 9 छात्रों का चयन किया गया। कंपनी से प्रियंका भाटिया (प्रतिभा अधिग्रहण) ने अपने सहयोगी टीम के साथ साक्षात्कार के द्वारा छात्रों की प्रतिभा का परीक्षण किया। कंपनी ने 3.23 लाख वार्षिक पैकेज पर बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव पद के लिए छात्रों का चयन किया। इस दौरान चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, महानिदेशक डॉ आलोक चौहान, निदेशक डॉ सोमेंद्र शुक्ला, प्रिंसिपल डॉ हिमांशु शर्मा,प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर सोनल मिश्रा ने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here