News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Thursday, March 21, 2024

एमआईईटी स्कूल में प्राइमरी के बच्चों ने धूमधाम से मनाया ग्रेजुएशन डे

मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज 2 स्थित एमआईईटी पब्लिक स्कूल में प्राइमरी के बच्चों के साथ ग्रेजुएशन डे मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन विष्णु सरन,स्कूल निदेशक अजय बंसल,प्रधानाचार्य नवनीत चड्ढा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। यह कार्यक्रम प्राइमरी के नन्हें बच्चों के कक्षा 1 में प्रमोशन के उपलक्ष्य में किया गया। तत्पश्चात, नन्हें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति से लोगों का मनु मोह लिया। बच्चों को विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की तर्ज पर तैयार कर डिग्रियां प्रदान की गईं। वीर द्वारा एक सुन्दर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। शिशु वर्ग द्वारा स्वागत नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।

प्रधानाचार्य नवनीत चड्ढा ने बताया कि ऐसे आयोजन बच्चों को उनके भविष्य में होने वाली तमाम अनुभूतियों का पूर्वाभ्यास कराने के लिए किया जाता है। स्कूल निदेशक अजय बंसल ने कहा कि भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए अभी से ही बच्चों में संस्कार विकसित करना जरुरी है। तभी बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सकता है। इस दौरान विद्यालय कोऑर्डिनेटर स्वाति शर्मा, अनन्या मजूमदार,मीडिया हेड अजय चौधरी,मानस,रोहित का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here