मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें विख्यात कंपनी पीएनबी मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने बीबीए के 5 और एमबीए के 3 छात्रों का फाइनल चयन किया। इस चयन प्रक्रिया में पीएनबी मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के एचआर मैनेजर अभिषेक त्रिपाठी ने अपने सहयोगी टीम के साथ साक्षात्कार के द्वारा छात्रों की प्रतिभा का परीक्षण किया। अंत में एचआर इंटरव्यू के बाद एमआईटी के 8 छात्र-छात्राओ का फाइनल चयन किया गया। छात्रों को 3.5 लाख वार्षिक पैकेज पर चयन किया। एमआईटी के चेयरमैन विष्णु शरण,वाईस चैयरमेन पुनीत अग्रवाल ,प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर सोनल मिश्रा,प्रिंसिपल डॉ हिमांशु शर्मा,डायरेक्टर डॉ अलोक चौहान, बी टेक डायरेक्टर डॉ सोमेंद्र शुक्ला ने चयनित सभी छात्र-छात्राओ के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी और कंपनी के अधिकारियों को कॉलेज के छात्रों को यह स्वर्णिम अवसर देने के लिए धन्यवाद दिया।
Wednesday, March 20, 2024
एमआईटी बीबीए के छात्रों को 3.5 लाख वार्षिक पैकेज पर चयन
About NewsUP 24x7
Newsup24x7 is an online news portal where you can find all the important and trending news near about you.
मेरठ
Labels:
मेरठ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment