News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Wednesday, January 29, 2025

सोप्रा स्टेरिया में 14 छात्रों का 6 लाख वार्षिक पैकेज पर चयन

साहिबाबाद। इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज, औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 में बहुराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी सोप्रा स्टेरिया द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट प्रक्रिया में बी.टेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और संबंधित कंप्यूटर साइंस एलाइड ब्रांच के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कंपनी की चयन प्रक्रिया में रिज्यूमे शॉर्टलिस्टिंग, ऑनलाइन लिखित परीक्षा और अंतिम चरण में एचआर इंटरव्यू शामिल था। सभी चरणों को सफलतापूर्वक पार करते हुए कुल 14 छात्रों का 6 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर चयन किया गया।

संस्थान के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, डायरेक्टर डॉ. अजय कुमार, प्लेसमेंट डायरेक्टर आकांक्षा अग्रवाल, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. मिनाक्षी शर्मा, डीन कॉर्पोरेट रिलेशंस कट्यायनी शुक्ला, साथ ही अजय कुमार, गरिमा, बाबू, अंकित और दिव्यांक ने चयनित छात्रों को बधाई दी।

डायरेक्टर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि संस्थान न केवल छात्रों को तकनीकी शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि उन्हें उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकास में भी सहायता करता है। उन्होंने चयनित छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि संस्थान का प्लेसमेंट रिकॉर्ड निरंतर बेहतर हो रहा है। यह उपलब्धि संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता और छात्रों की मेहनत का प्रमाण है, जो भविष्य में और अधिक संभावनाओं के द्वार खोलेगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here