एमओयू पर चेंबर के संयुक्त सचिव शुभेन्द्र मित्तल एवं एमआईईटी के कैंपस निदेशक डॉ. संजय कुमार सिंह ने हस्ताक्षर किए।
इस अवसर पर डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि एमआईईटी ने इंडस्ट्री 4.0 की अवधारणा को एक दशक पूर्व ही अंगीकार कर लिया था। “हमारा लक्ष्य छात्रों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर, उन्हें व्यावसायिक दक्षता प्रदान करना है। डॉ. सिंह ने संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एमआईईटी में स्थित है। इसके साथ ही अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर, इन्क्यूबेशन फॉर्म, और आइडिया लैब जैसे आधुनिक संसाधनों के माध्यम से नवाचार, अनुसंधान और स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जा रहा है।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि यह समझौता छात्रों को व्यावसायिक प्रशिक्षण, इंटर्नशिप एवं नवाचार के अवसर प्रदान करेगा, वहीं उद्योगों को योग्य मानव संसाधन और तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराएगा।
कार्यक्रम में वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, डॉ. मधु बाला शर्मा, रोहित अग्रवाल, डॉ. के. के. शर्मा, रेहान अहमद एवं रॉकी सचान सहित अनेक उद्योग व शिक्षाजगत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment