News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Monday, June 23, 2025

एमआईटी और चेंबर ऑफ कॉमर्स का एमओयू, इंडस्ट्री-अकैडमिया सहयोग को मिलेगी नई दिशा

मेरठ। मेरठ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, मेरठ के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग को मजबूत करने और छात्रों को उद्योगोन्मुखी शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक अहम पहल है।

एमओयू पर चेंबर के संयुक्त सचिव शुभेन्द्र मित्तल और एमआईटी के निदेशक डॉ. के. एल. ए. खान ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर एमआईटी के वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल और शुभेन्द्र मित्तल ने उद्योग एवं शिक्षा क्षेत्र के आपसी समन्वय की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की।

डॉ. खान ने एमआईटी की सेंटरल फैसिलिटीज, वैल्यू एडेड प्रोग्राम्स और कोर्स संरचना की जानकारी दी और बताया कि संस्थान में छात्रों को उद्योग के लिए तैयार बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सहयोग छात्रों को वास्तविक औद्योगिक अनुभव देगा और कौशल अंतर को पाटने में सहायक होगा।

डॉ. माधुरी ने उद्यमिता विकास कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र और महिला उद्यमियों के लिए कार्य की संभावनाओं को रेखांकित करते हुए इन क्षेत्रों में सक्रिय पहल करने की आवश्यकता बताई।

इस अवसर पर डॉ. हिमांशु शर्मा, डॉ. संदीप कपूर, डॉ. अंकुर गोयल, डॉ. माधुरी एवं सुशील शर्मा सहित अनेक शिक्षाविद एवं उद्योग विशेषज्ञ उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here