मेरठ। दिल्ली हयात होटल में आयोजित ब्रिज-25 कार्यक्रम में एसीआईसी एमआईईटी मेरठ फाउंडेशन ने इनोवेशन पार्टनर के रूप में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम शिक्षा जगत, उद्योग और नए विचारों से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाने के लिए आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम में फाउंडेशन की ओर से डिज़ाइन थिंकिंग पर एक विशेष सत्र रखा गया, जिसमें बताया गया कि किस तरह रचनात्मक सोच और सहानुभूति के साथ समस्याओं का नया समाधान निकाला जा सकता है। उपस्थित लोगों ने इस सत्र की खूब सराहना की।
इस मौके पर एमआईईटी के निदेशक डॉ. संजय सिंह, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर रोहित अग्रवाल और एसीआईसी एमआईईटी मेरठ फाउंडेशन के सीईओ प्रशांत कुमार गुप्ता मौजूद रहे। उन्होंने उद्योग और शिक्षा जगत के लोगों से बातचीत कर नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर विचार साझा किए।एमआईईटी मेरठ फाउंडेशन की यह पहल युवाओं और स्टार्टअप्स को नए विचारों के साथ समाज के लिए उपयोगी समाधान बनाने की दिशा में प्रेरित करती है।

No comments:
Post a Comment