कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत भाषण से हुआ। इस अवसर पर डॉ. संजीव सिंह (डीन), डॉ. हनी तोमर (डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर, एमआईईटी), अविनाश अग्रवाल (स्टेट हेड, आवास फाइनेंशियर्स लिमिटेड) और श्री आदर्श गुप्ता (संस्थापक एवं सीईओ, त्रिगुणा – द साइंस ऑफ लिविंग) ने छात्रों को सड़क सुरक्षा को व्यक्तिगत जिम्मेदारी बनाने पर जोर दिया।
त्रिगुणा टीम ने तकनीकी जानकारियों और व्यवहारगत पहलुओं को जोड़ते हुए इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किए, जिससे छात्रों को सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व की व्यावहारिक समझ मिली। कार्यक्रम की खास उपलब्धि के रूप में 150 छात्राओं को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए।
एमआईईटी में आयोजित यह रोड सेफ्टी बूटकैम्प युवाओं में सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात संस्कृति विकसित करने की दिशा में एक सार्थक कदम साबित हुआ।

No comments:
Post a Comment