News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 9, 2025

एकेटीयू के दीक्षांत समारोह में एमआईईटी के तीन स्टार्टअप्स सम्मानित


मेरठ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के दीक्षांत समारोह में एमआईईटी इनक्यूबेशन फोरम से जुड़े तीन स्टार्टअप्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। समारोह में मुख्य अतिथि अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विजेता स्टार्टअप्स को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्टार्टअप्स की सात श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए, जिनमें से तीन पुरस्कार एमआईईटी मेरठ को प्राप्त हुए।

सम्मानित स्टार्टअप्स में पल्सवेव इन्नोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड को सस्टेनेबिलिटी चैंपियन अवॉर्ड, इनोवाकोर टेक्नोलॉजी एंड सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड को टेक्नोलॉजी इन्नोवेशन अवॉर्ड और आईएमपीईसीएच सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड को एक्सेसिबिलिटी स्टार्टअप अवॉर्ड प्रदान किया गया।

इन स्टार्टअप्स ने अपने नवाचार से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। बीटेक छात्रों दीक्षांत कुमार और मनोहर कुशवाह द्वारा विकसित कवच 1.0 अत्याधुनिक एंटी-ड्रोन सिस्टम है, जिसे टेक्नोलॉजी इन्नोवेशन अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं, छात्रों हर्ष चौहान और सार्थक सिसोदिया द्वारा तैयार लाइफ़ विज़न दृष्टिहीनों के लिए ऐसा उपकरण है, जो बाधाओं का पता लगाकर वाइब्रेशन अलर्ट देता है। इसे एक्सेसिबिलिटी स्टार्टअप अवॉर्ड मिला। इसके अतिरिक्त, मोहित और वंश तिवारी की कंपनी पल्सवेव इन्नोवेशंस ने रक्षा कवच विकसित किया है, जो खतरनाक गैसों से सचेत करता है। इसे सस्टेनेबिलिटी चैंपियन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

एमआईईटी मेरठ के इन नवाचारों ने न केवल तकनीकी क्षमता का परिचय दिया है, बल्कि सामाजिक सरोकार और सुरक्षा को भी नई दिशा दी है। इन उपलब्धियों ने एमआईईटी को देश के प्रमुख नवाचार केंद्रों में स्थापित कर दिया है। संस्थान के चेयरमैन विष्णु शरण,वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल,कैंपस निदेशक डॉ संजय कुमार सिंह,डीन एकेडमिक्स डॉ संजीव कुमार सिंह, इनक्यूबेशन सीईओ रेहान अहमद ने बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here