लगातार तीसरी बार एमआईईटी इनक्यूबेशन फोरम के स्टार्टअप्स को मिली बड़ी उपलब्धि
मेरठ। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (ए.के.टी.यू.), लखनऊ के दीक्षांत समारोह में इस वर्ष मेरठ स्थित एम.आई.ई.टी. (MIET) ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। कुल सात श्रेणियों में दिए जाने वाले स्टार्टअप अवॉर्ड्स में से तीन पुरस्कार एम.आई.ई.टी. को मिलेंगे। यह सम्मान माननीय राज्यपाल द्वारा प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि एम.आई.ई.टी. इनक्यूबेशन फोरम के स्टार्टअप्स को यह उपलब्धि लगातार तीसरी बार मिली है।कवच 1.0 – ड्रोन हमलों के खिलाफ सुरक्षा कवच
एम.आई.ई.टी. के बीटेक छात्र दीक्षांत कुमार (सीएमआईटी) और मनोहर कुशवाह (सीएसई-आईओटी) द्वारा विकसित कवच 1.0 एक अत्याधुनिक एंटी-ड्रोन सिस्टम है। यह दुश्मन ड्रोन के सिग्नल को जाम कर देता है, जिससे वे या तो लौट जाते हैं या सुरक्षित रूप से नीचे उतर जाते हैं। मल्टी-बैंड जैमिंग, दिशात्मक व सर्वदिशात्मक एंटीना और लंबी दूरी की क्षमता इसे खास बनाती है। इसके लिए इसे टेक्नोलॉजी इन्नोवेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।लाइफ़ विज़न – दृष्टिहीनों के लिए नई उम्मीद
छात्र हर्ष चौहान और सार्थक सिसोदिया ने लाइफ़ विज़न नामक उपकरण तैयार किया है, जो दृष्टिहीनों के लिए जेब में रखने योग्य एक अनोखा साथी है। टॉर्च जैसा दिखने वाला यह डिवाइस लिडार सेंसर और कैमरों से लैस है। यह चारों ओर की बाधाओं को पहचानकर कंपन (वाइब्रेशन) से चेतावनी देता है। 100 दिन की बैटरी लाइफ और किफायती कीमत के कारण इसे एक्सेसिबिलिटी स्टार्टअप अवॉर्ड मिलेगा।रक्षा कवच – खतरनाक गैसों से सुरक्षा
मोहित और सह-संस्थापक वंश तिवारी की कंपनी पल्सवेव इनोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड ने ‘रक्षा कवच’ डिवाइस विकसित किया है। यह सीवर, सेप्टिक टैंक और औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों को H₂S, मीथेन, CO और O₂ जैसी खतरनाक गैसों से रीयल-टाइम अलर्ट देता है। बजर, वाइब्रेशन और डिजिटल डिस्प्ले से चेतावनी देने वाला यह डिवाइस पहले ही ₹4 लाख का अनुदान और स्मार्ट इंडिया हैकथॉन का पुरस्कार जीत चुका है। इसे इस बार सस्टेनेबिलिटी चैंपियन अवॉर्ड दिया जाएगा।इन तीनों स्टार्टअप्स ने तकनीकी नवाचार के साथ सामाजिक सुरक्षा और मानव कल्याण को प्राथमिकता दी है। यह उपलब्धि एम.आई.ई.टी. मेरठ को प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में एक अग्रणी नवाचार केंद्र के रूप में स्थापित करती है।
एम.आई.ई.टी. इनक्यूबेशन फोरम के सीईओ रेहान अहमद ने कहा कि हमारे संस्थान का उद्देश्य छात्रों को नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। हम एमएसएमई और "स्टार्ट इन यूपी" जैसी योजनाओं से वित्तीय सहयोग दिलाकर उनके विचारों को वास्तविक धरातल पर उतारने का कार्य करते हैं। अब तक 100 से अधिक स्टार्टअप्स को हमसे जोड़ा जा चुका है और हमारा लक्ष्य दर्जनभर से अधिक स्टार्टअप्स को यूनिकॉर्न बनाने की दिशा में ले जाना है।
Monday, September 8, 2025
Home
/
#देहरादून। #मेरठ
/
उत्तर प्रदेश
/
एकेटीयू दीक्षांत समारोह में एमआईईटी मेरठ के तीन स्टार्टअप्स होंगे सम्मानित
एकेटीयू दीक्षांत समारोह में एमआईईटी मेरठ के तीन स्टार्टअप्स होंगे सम्मानित
About NewsUP 24x7
Newsup24x7 is an online news portal where you can find all the important and trending news near about you.
उत्तर प्रदेश
Labels:
#देहरादून। #मेरठ,
उत्तर प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment