विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की प्रतिभा ने बटोरा सबका ध्यान
साहिबाबाद। इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज में इंजीनियर्स डे बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रख्यात शिक्षाविद् एवं प्राचार्य कुरियाकोज़ वी. के. (सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल), रोहित शर्मा (विद्या बाल भवन) तथा अरुणिमा रघुवंशी (जन्हित पब्लिक स्कूल, गाज़ियाबाद) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कॉलेज के निदेशक ने सभी गणमान्य अतिथियों का स्नेहपूर्ण स्वागत एवं सम्मान किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही विज्ञान परियोजना प्रदर्शनी, जिसमें तीन प्रतिष्ठित विद्यालयों के कुल 22 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल से 6 छात्र, स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर से 8 छात्र तथा विद्या बाल भवन, वसुंधरा से 8 छात्रों ने मिलकर 10 नवोन्मेषी विज्ञान परियोजनाएँ प्रस्तुत कीं।
प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले के बाद निर्णायक मंडल ने उत्कृष्ट परियोजनाओं का चयन किया। स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर को प्रथम पुरस्कार, सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल को द्वितीय पुरस्कार, जबकि विद्या बाल भवन, वसुंधरा को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर आईपीईसी डीन एकेडमिक्स प्रो. डॉ. अमित जैन ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा,
“युवा पीढ़ी की रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण ही भविष्य के भारत को नई दिशा देंगे। इंजीनियर्स डे हमें याद दिलाता है कि नवाचार और तकनीकी सोच राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं।”
कार्यक्रम में डीन सीएसई एवं एलाइड ब्रांच प्रो. डॉ. सुनीता यादव, डीन फर्स्ट ईयर प्रो. वाई. एस. यादव, डॉ. नीता वर्मा, डॉ. रागनी, सौरभ सक्सेना, शेफाली, शालिनी, गरिमा, डॉ. स्वाति, अल्पना तोमर, तान्या शर्मा, डॉ. श्वेता, शोभना शर्मा और सपना शर्मा सहित कई संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त, एसजेवीएन लिमिटेड (विद्युत मंत्रालय) के चीफ जनरल मैनेजर राजेश कुमार जैन, इंजीनियर क्लब अध्यक्ष अमरीश गर्ग, कोषाध्यक्ष सत्यम अग्रवाल, सचिव बसंत गोयल, टीबीआई फाउंडेशन की सीईओ प्रियंका गुप्ता और डीन स्टूडेंट वेलफेयर एवं आईक्यूएसी प्रो. डॉ. मीनाक्षी शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।


No comments:
Post a Comment