News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Friday, November 14, 2025

वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में बाल दिवस पर राष्ट्र सेवा शपथ एवं जागरूकता रैली का भव्य आयोजन

तीन हजार से अधिक बालिकाओं ने विकसित भारत 2047 के निर्माण का संकल्प लिया



मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में बाल दिवस–2025 के अवसर पर "राष्ट्र सेवा शपथ समारोह एवं जागरूकता रैली" का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी स्कूलों से आई तीन हजार से अधिक बालिकाओं ने सहभागिता की और विकसित भारत–2047 में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की शपथ ली।

कार्यक्रम का शुभारंभ तिरंगा मैदान में प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, कुलसचिव डॉ. पीयूष कुमार पांडेय, डॉ. राजेश सिंह एवं डॉ. अनिल जयसवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। विशाल रैली के माध्यम से बालिकाओं ने जातिवाद, क्षेत्रवाद एवं सामाजिक विभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं राष्ट्र निर्माण के लिए एकजुट होने का संदेश दिया।

अपने संबोधन में प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि शिक्षित और सक्षम युवा ही विकसित भारत की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा—“आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। युवा शक्ति के बल पर हमारा राष्ट्र न केवल विकसित देशों की श्रेणी में पहुंचेगा, बल्कि 2047 तक विश्व पटल पर अग्रणी स्थान प्राप्त करेगा। इसके लिए बच्चों के अधिकारों की रक्षा, उनकी शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास की दिशा में संयुक्त प्रयास आवश्यक हैं।”

वेंक्टेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने संदेश देते हुए कहा कि देश का भविष्य युवा पीढ़ी के हाथों में है और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में उनका योगदान सबसे महत्वपूर्ण रहेगा।

इस अवसर पर डॉ. ऐना ऐरिक ब्राउन, डॉ. नीतू पंवार, डॉ. सुमन कश्यप, डॉ. एस.एन. साहू, डॉ. आशुतोष, डॉ. योगेश्वर शर्मा, डॉ. थॉमस, डॉ. एस.के. श्रीवास्तव, डॉ. ओमप्रकाश गोसाई, डॉ. अश्विन सक्सेना, डॉ. राजवर्द्धन, एस.एस. बघेल, अरुण गोस्वामी, मारूफ चौधरी, मेरठ परिसर के निदेशक डॉ. प्रताप सिंह तथा मीडिया प्रभारी विश्वास राणा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here