मेरठ। एमआईईटी बिजनेस स्कूल, मेरठ में ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआईएमए) के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय 29वें स्टूडेंट मैनेजमेंट गेम्स का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।
मुख्य अतिथि डॉ. एस.के.एस. यादव (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, वाणिज्य विभाग, मेरठ कॉलेज) तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. संजय सिंह (कैंपस निदेशक, एमआईईटी), डॉ. संजीव कुमार सिंह (डीन एकेडेमिक्स, एमआईईटी) और डॉ. मधु बाला शर्मा (विभागाध्यक्ष, एमबीए) ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस प्रतियोगिता में आईएमएस गाजियाबाद, मानव रचना विश्वविद्यालय, डीडीयूएमसी, आईआईएमटी, शोभित विश्वविद्यालय, एमआईईटी, एमआईटी, विनायक कॉलेज, एमआईईटी बिजनेस स्कूल एवं सीएईएसएच सहित विभिन्न संस्थानों के प्रबंधन विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल 40 टीमों के लगभग 150 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं।
उद्घाटन अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सिमुलेशन आधारित शिक्षण आज की प्रबंधन शिक्षा की आवश्यकता है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, निर्णय कौशल और प्रतिस्पर्धी सोच विकसित करते हैं।
कार्यक्रम के पहले दिन एआईएमए के विशेषज्ञ प्रदीप कुमार द्वारा आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को ‘चाणक्य बिजनेस सिमुलेशन’ की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि रणनीतिक निर्णय किस प्रकार वास्तविक व्यावसायिक परिस्थितियों में संगठन के प्रदर्शन को प्रभावित करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन फैकल्टी समन्वयक डॉ. प्रियंका डालमिया, डॉ. वैशाली गोयल, साक्षी गुप्ता, विश्वास गौतम एवं राजनेश कुमार के मार्गदर्शन में छात्र समन्वयकों द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता के विभिन्न चरण 8 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे।
No comments:
Post a Comment