मेरठ। द प्रेस क्लब के गठन को गति देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं अमर उजाला के पूर्व संपादक नीरज कांत राही ने की, जबकि संचालन प्रेस क्लब के संयोजक दिनेश चंद्रा ने किया।
बैठक में मेरठ में एक सशक्त एवं संगठित प्रेस क्लब के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए कार्यसमिति में बदलाव एवं विस्तार की घोषणा की गई। संयोजक एवं मुख्य सचेतक दिनेश चंद्रा ने कार्यसमिति के नए दायित्वों की जानकारी दी।
इस अवसर पर नीरज कांत राही ने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों की एकजुटता, स्वतंत्रता और गरिमा का प्रतीक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरठ में एक मजबूत और सक्रिय प्रेस क्लब की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी, जिसे अब ठोस स्वरूप दिया जा रहा है।
प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवि शर्मा ने कहा कि यह संगठन सभी पत्रकारों का साझा मंच होगा, जिसका उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, समस्याओं का समाधान तथा सकारात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष शादाब रिजवी ने कहा कि द प्रेस क्लब को एक जीवंत और प्रभावी मंच के रूप में विकसित किया जाएगा।
महामंत्री के.के. शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रेस क्लब की गतिविधियां और अधिक सक्रिय होंगी तथा प्रशिक्षण, संवाद और सामाजिक सहभागिता से जुड़े कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में दो आगामी कार्यक्रमों की भी घोषणा की गई। 15 फरवरी 2026 को होटल हारमनी में पत्रकार सम्मेलन तथा 3 मार्च 2026 को प्रेस क्लब भवन में होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा।
द प्रेस क्लब कार्यसमिति
संरक्षक: पुष्पेंद्र शर्मा, नीरज कांत राही, सूर्यकांत द्विवेदी, संत राम पांडे, अशोक गोस्वामी, इंद्र मोहन आहूजा
अध्यक्ष: रवि शर्मा
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: शादाब रिजवी
उपाध्यक्ष: दिनेश दिनकर, ज्ञान प्रकाश, संजीव तोमर
महामंत्री: के.के. शर्मा
मंत्री: रामबोल तोमर, राजीव शर्मा, सुधीर चौहान, शाहीन परवीन, विकास दीप त्यागी
संयुक्त मंत्री: अनिल पुरोहित, संदीप चौधरी, शिव प्रकाश, राजू शर्मा, हेमंत शर्मा, ललित ठाकुर
कोषाध्यक्ष: मुकेश गोयल
कार्यालय मंत्री: विनोद गोस्वामी, नरेंद्र शर्मा
प्रचार मंत्री: त्रिनाथ मिश्रा
प्रवक्ता: अरुण सागर
अध्यक्ष, सदस्यता निर्धारण समिति: इंद्र मोहन आहूजा
अध्यक्ष, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ: सुदेश यादव “जख्मी”
अध्यक्ष, आयोजन समिति: मनमोहन भल्ला
अध्यक्ष, वाद निस्तारण समिति: पवन शर्मा
कार्यकारिणी सदस्य: राजेश शर्मा, राजीव शर्मा, ओमपाल ठाकुर, ललित गोस्वामी, शान मोहम्मद, पूजा रावत, अक्षय चौधरी, विजय वर्मा
सलाहकार समिति: अशोक गोस्वामी, अजय चौधरी, महेश शर्मा, राजेश शर्मा
No comments:
Post a Comment