मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'समर बूट कैंप का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कौशल विकास एवं उद्योगोन्मुख शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. मीनाक्षी वर्मा ने किया।
बूट कैंप के दौरान विद्यार्थियों को ई-कॉमर्स बेसिक्स, फिनटेक फंडामेंटल्स, ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस, यूपीआई इकोसिस्टम, सोशल मीडिया मार्केटिंग, बैंकिंग टेक्नोलॉजी, एसईओ फंडामेंटल्स, ब्लॉकचेन फंडामेंटल्स, डिजिटल एडवरटाइजिंग एवं साइबर सिक्योरिटी जैसे समकालीन और रोजगारोन्मुख विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण सत्रों का संचालन डॉ. मीनाक्षी वर्मा, आसिम रिज़वी, मानसी चौधरी एवं अभिजीत चटर्जी ने किया। कार्यक्रम का समापन प्रमाण-पत्र वितरण समारोह के साथ हुआ।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल, बरखा अग्रवाल, निदेशक डॉ. के.एल.ए. खान तथा प्रिंसिपल डॉ. हिमांशु शर्मा ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कौशल विकास कार्यक्रम विद्यार्थियों को नई तकनीकों से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

No comments:
Post a Comment