समारोह में जूनियर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से अपने सीनियर्स को यादगार विदाई दी।
इस दौरान बीएससी माइक्रोबायोलॉजी से आयुष्य सैनी को मिस्टर फेयरवेल और शैली बादल को मिस फेयरवेल चुना गया। बीएससी बायोटेक्नोलॉजी से श्रेष्ठ कपूर मिस्टर फेयरवेल और आरुषि राणा मिस फेयरवेल रहीं। एमएससी माइक्रोबायोलॉजी में मोनीश अब्बासी और अंशिका को क्रमशः मिस्टर एवं मिस फेयरवेल का खिताब मिला, जबकि एमएससी बायोटेक्नोलॉजी से राजन और स्नेहा को यह सम्मान प्रदान किया गया।
इसके अलावा लोयस चिकारा और पलक को मिस्टर एवं मिस परफेक्ट, जबकि शिवम (बीएससी बायोटेक्नोलॉजी) एवं श्वेता (एमएससी माइक्रोबायोलॉजी) को मिस्टर एवं मिस टैलेंटेड चुना गया।
समारोह में डॉ. दिव्या, डॉ. सोनिया, डॉ. शिप्रा, डॉ. रेखा, डॉ. आशना, डॉ. रॉबिन, डॉ. रचना, डॉ. श्वेता सहित विभाग के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल एवं बरखा अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी ।

No comments:
Post a Comment