News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Friday, July 3, 2026

चिकित्सक दिवस पर वेंक्टेश्वरा में राष्ट्रीय सेमिनार, चिकित्सकों का सम्मान

 



मेरठ। चिकित्सक दिवस के अवसर पर श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में "हू हील द हीलर्स" विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार, चिकित्सक सम्मान समारोह तथा टीबी मुक्त भारत शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. कृष्ण कान्त दवे, मुख्य अतिथि एवं सीएमओ डॉ. रमाकांत सागर सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि डॉ. रमाकांत सागर ने कहा कि चिकित्सक और मेडिकल छात्र स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में चिकित्सकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और स्वस्थ समाज ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है।

इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों को शॉल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मेडिकल छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं तथा सभी उपस्थित चिकित्सकों एवं विद्यार्थियों ने मानव सेवा और टीबी मुक्त भारत के लिए शपथ ली। समारोह में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, चिकित्सकों एवं विश्वविद्यालय के शिक्षकों की उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here