न्यूज़ यूपी 24x7।मेरठ। संपादक अजय चौधरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये वार्ता की। लॉकडाउन के कठिन समय मे पार्टी पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता और आम नागरिकों से नियमों के पालन की अपील की।
उन्होंने मेरठ में कोरोना वायरस के मरीजों के बढ़ते आंकड़ों पर चिंता जताई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद, उर्दू अकादमी सदस्य कुंवर बासित अली, जावेद मलिक,दिलशाद चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों से लॉकडाउन में कोरोना वायरस के मरीजों के बारे में जानकारी ली।
सभी को कार्यकर्ताओं को पवित्र रमज़ान की बधाई दी। और रमजान के महीने में अधिक से अधिक जरूरतमन्दों को खाद्य सामग्री पहुंचाने का निर्देश दिया। कुंवर बासित अली ने बताया प्रदेश अध्यक्ष ने मोर्चा के पदाधिकारीयों का इस मुश्किल समय में हौसला बढ़ाया। लॉकडाउन के समय में मोर्चा के पदाधिकारियों ने कार्यों से अवगत कराया।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जो कार्यकर्ता जरूरतमंदो की मदद कर रहे है बहुत ही पुण्य का काम कर रहे हैं एसे कार्यकर्ता बधाई के पात्र है एवं प्रदेश मे मोर्चे के जितने भी कार्यकर्ता बंधु है वो सभी अपने अास-पास के गरीब जरूरतमंदों की मदद अवश्य करें। पिछले दिनों कुंवर बासित अली द्वारा 500 से अधिक गरीबों को राशन वितरण किया गया था इसलिए बासित अली की जमकर प्रशंसा की। इस दौरान प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, एंव जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment