न्यूज़ यूपी 24x7।मेरठ।संपादक अजय चौधरी। शनिवार की सुबह हस्तिनापुर थाना क्षेत्र स्थित जंगल में एक वृद्ध का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त ना होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया है।
थानाध्यक्ष हस्तिनापुर ने बताया कि सुबह को क्षेत्रीय ग्रामीणों ने भीमकुंड के जंगल में लगभग 60 वर्षीय एक वृद्ध का शव पड़ा देखा। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच-पड़ताल की। शव के शरीर पर चोट का भी कोई निशान नहीं था।
मृतक के कपड़ों की जेब से ऐसा कुछ बरामद नहीं हुआ जिससे उसकी शिनाख्त में मदद मिल सके। उधर, ग्रामीणों ने भी मृतक को पहचानने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को सील करके मोर्चरी भेज दिया। थानाध्यक्ष के मुताबिक प्रथम दृष्टया वृद्ध की मौत स्वाभाविक लग रही है। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

No comments:
Post a Comment