- वेंक्टेश्वरा का यूस कम्पनी हयूज टेक्नोलॉजी के साथ अन्तर्राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुबन्ध
- हयूज टेक्नोलॉजी की अन्तर्राष्ट्रीय शैक्षणिक विंग, हयूज ग्लोबल ऐजूकेशन इण्डिया लिमिटेड अभी तक आई0आई0एम0 अहमदाबाद/कलकत्ता, आई0आई0टी0दिल्ली, एम0डी0आई0 गुरूग्राम समेत भारत के शीर्ष नामचीन संस्थानो के साथ हो चुका है शैक्षणिक अनुबन्ध- डॉ0 नीरज के0 ज्ञानचन्दानी, सी0ई0ओ0/आपरेशन हेड हयूज ग्लोबल ऐजूकेशन इण्डिया डिवीजन
- टेक्नोलॉजी एवं उच्च गुणवतापूर्ण शिक्षा के बेजोड संगम के दम पर वेंक्टेश्वरा आज देश के शीर्ष संस्थानो में हुआ शामिल - डॉ0 सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेक्टेश्वरा समूह मेरठ/गजरौला/ईटानगर
- अमेरिका की शीर्ष कम्पनी के साथ साईबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इन्टेलीजेन्स, बिनेस एनेलिटिक्स, डेटा एनेलेटिक्स जैसी वैश्विक तकनीको पर अुनबन्ध करने वाला वेंक्टेश्वरा उत्तर भारत का पहला निजी विश्वविद्यालय/संस्थान - डॉ0 राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय मेरठ/गजरौला
- इन सभी पाठ्यक्रमो की अमेरिका समेत पूरे विश्व में भारी डिमाण्ड - डॉ0 प्रो0 डी0एन0 राव, सी0ई0ओ0 वेंक्टेश्वरा समूह।
मेरठ। अमेरिका की नामचनी कम्पनी हूयज टेक्नोलॉजी (हयूज ग्लोबल ऐजूकेशन इण्डिया डिवीजन) के साथ आईटी एवं टेक्नोलॉजी के एक दर्जन से अधिक सर्टिफिकेट एवं पोस्ट ग्रेजूऐट पाठ्यक्रमो का अनुबन्ध वेंक्टेश्वरा समूह के साथ हुआ है। इस आशय की जानकारी आज दोनो संस्थानो के बीच अनुबंध पर हस्क्षातर के बाद दोनो संस्थानाओ के अधिकारियो ने सन्युक्त रूप से दी।
संस्थान के डॉ सीवी रमन कॉन्फ्रेस हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डॉ सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी, हयूज ग्लोबल इण्डिया ऐजूकेशन इण्डिया के हेड नीरज ज्ञानचन्दानी, कम्पनी के वरिष्ठ निदेशक अनुराग बंसल एवं सी.ई.ओ प्रो डी.एन राव ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर एवं पुष्प अर्पित करके किया।
अपने सम्बोधन में समूह चेयरमैन डॉ सुधीर गिरि ने कहा कि वैश्विक स्वास्थ संकट कोरोना के बीच भी वेंक्टेश्वरा ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के स्तर को अपग्रेड करते हुए ब्रिटेन और अमेरिका समेत विश्व के 50 से अधिक नामचीन संस्थानो के साथ शैक्षणिक अनुबंध किया है। उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं टेक्नोलॉजी के बेजोड संगम से वेंक्टेश्वरा देश के शीर्ष संस्थानो की सूची में शुमार हो गया है।
कार्यक्रम को प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी, सीईओ डॉ डीएन राव, हयूज ग्लोबल के अनुराग बंसल, नीरज ज्ञान चन्दानी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन उपनिदेशक दूरस्थ शिक्षा डॉ अलका सिंह ने किया। इस अवसर पर परिसर निदेशक डॉ प्रभात श्रीवास्तव, रजिस्ट्रार अशुतोष दिक्षित, डॉ अलका सिंह, ब्रजपाल सिंह, दीपक कुमार, विनयजीत सिंह, विश्वास त्यागी एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment