News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Thursday, January 21, 2021

पार्टी के भरोसे को रखूंगा बरकरार हमेशा रहूंगा शिवपाल सिंह यादव के साथ - जीशान अहमद

 

पार्टी के भरोसे को रखूंगा बरकरार हमेशा रहूंगा शिवपाल सिंह यादव के साथ:- जीशान अहमद

 

जीशान अहमद को मिली डबल जिम्मेदारी जिला मीडिया प्रभारी हुए नियुक्त





न्यूज़ यूपी 24x7|मेरठ| संपादक अजय चौधरी| 

मेरठ। प्रगतिशील समाजपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के आदेश अनुसार सभी जिलों में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा समीक्षा बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश सचिव जीशान अहमद के मकबरा अब्बू स्थित आवास पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की एक बैठक हुई जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर चर्चा करते हुए किया गया कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी वार्ड स्तर पर बूथ कमेटियों का जल्द गठन करने के साथ साथ 7 विधानसभा पर अपने प्रत्याशी घोषित करेगी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री जगबीर सिंह गुर्जर व प्रदेश सचिव अभिषेक गुर्जर ने अपने संबोधन के दौरान सभा में मौजूद सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव द्वारा किसान नौजवान बेरोजगार व अन्य मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किए जा रहे संघर्ष के बारे में अपने-अपने क्षेत्रों में क्षेत्रवासियों से मिलकर यह संदेश आमजन तक पहुंचाने की बात कहते हुए कहा की हाईकमान का जो भी आदेश होगा उसके अनुसार घोषित किए जाने वाले सभी प्रत्याशियों को पूरी मेहनत के साथ चुनाव लड़ाया जाएगा। 

जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि मिशन 2022 फतेह करने के लिए पूरी मेहनत और लगन के साथ कार्य करते हुए सभी विधानसभाओं का दौरा कर क्षेत्र की जनता के बीच में पहुंच कर क्षेत्र वासियों के साथ आम चौपाल लगाकर उनसे वार्ता करने का अभियान भी जल चलाया जाएगा। वही प्रदेश सचिव जीशान अहमद को दोहरी जिम्मेदारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त होने पर जीशान अहमद ने कहा की पार्टी ने जो मुझ पर भरोसा किया है उसे पूरी तरह निभाऊंगा कहां की शुरुआती दौर से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिवपाल सिंह यादव जी के साथ जुड़ा रहा हूं हमेशा उन्हीं के मार्गदर्शन पर चलकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करता रहूंगा। 

जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी अज्जू पंडित ने कहा कि संगठन दिन-ब-दिन मजबूत हो रहा है जोकि हम सभी साथियों के लिए एक गर्व की बात है। दोहरी जिम्मेदारी मिलने पर  सभा में मौजूद सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जीशान अहमद को बधाई देते हुए  कमेटी द्वारा लिए गए इस निर्णय का स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव सलीम अंसारी, हिमांशु सिद्धार्थ,, वसीम कुरेशी अलाउद्दीन उर्फ बंटी मनोज भाटी ऋषि पाल सैनी मुकेश यादव सनी लाठौर विवेक बालियान व फिरोज शाह सहित  पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे

 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here