News U.P| Editor Ajay Chaudhary
मेरठ। भाजपा युवा मोर्चा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रियांशु दत्त दिवेदी बुधवार को मेरठ पहुंचे। इस दौरान मेरठ के तेजगढ़ी चौराहे पर प्रदेश अध्यक्ष प्रियांशु दत्त दिवेदी का स्वागत करने के लिए भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अधिक संख्या में पहुंचे।
आपको बताते चलें भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रियांशु दत्त दिवेदी के आने की सूचना पर मेरठ भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में जोश एवं खुशी की लहर दौड़ गई थी और सुबह से ही उनके इंतजार में तेजगढ़ी चौराहे पर खड़े होकर स्वागत के लिए मौजूद रहे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राम कुमार चौबे, मंडल महामंत्री नरेंद्र चौधरी, अनिल राज कौशिक, वरिष्ठ कार्यकर्ता साजिद चंदौली, विनोद ठाकुर, सुमन शर्मा, अरुण कौशिक, शिवानी शर्मा, अभिषेक जैन आदि कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment