News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Saturday, March 16, 2024

एमआईईटी के स्कूल ऑफ एजुकेशन के बी.एड विभाग में गेट टूगेदर पार्टी का आयोजन





मेरठ। एमआईईटी के स्कूल ऑफ एजुकेशन के बी.एड विभाग में  गेट टूगेदर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई पार्टी तथा प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम का शुभारंभ एमआईईटी के बीएड के प्राचार्य डॉ सचिन कौशिक, डीन एकेडमिक डॉ संजीव सिंह, डीन सीएस आईटी डॉ अंकुर सक्सेना, डीन गौरव गोयल,डा प्रियांक शर्मा,एसपी सिंह और मीडिया मैनेजर अजय चौधरी ने संयुक्त रूप में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। 

कार्यक्रम में बी.एड विभाग के छात्र- छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रस्तुति दी। 

जिनमें स्पीच, ग्रुप डांस, आदि शामिल रहे। सीनियर तथा जूनियर छात्र- छात्राओं ने रैम्प वॉक द्वारा अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम में मिस फेयरवेल प्रियांशी कटारिया तथा मिस्टर फेयरवेल विनीत सोम चुने गये। 

मिस फ्रेशर निशा तथा मिस्टर फ्रेशर हर्षित शर्मा रहे। इसके अतिरिक्त विभिन्न टाइटल्स दिए गए तथा पिछले वर्ष के  परीक्षा परिणाम में एमआईईटी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी विशाखा चौधरी,गोल्डी सोनी,उवर्शी शर्मा,विनीत सोम आदि को सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर बी.एड विभाग के प्राचार्य डॉ. सचिन कौशिक ने बहुत ही मनमोहक गीत प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का आयोजन कोऑर्डिनेटर मयंक वर्मा ने किया। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक  प्रवेश कुमार, रजनीश कौशल,मयंक वर्मा,मजु ,चंचल आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here