News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Saturday, March 16, 2024

एमआईईटी में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न,शोधार्थियों को किया सम्मानित

मेरठ। डीआरडीओ द्वारा एमआईईटी में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन किया गया। सम्मेलन में पहाड़ों या उच्च ऊंचाइयों पर एआई की मदद से स्मार्ट और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने विषय पर 75 शोधार्थियों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ रविंद्र सिंह वैज्ञानिक डीआरडीओ ने श्रेष्ठ शोध पत्रों को सम्मानित किया। इस दौरान पोस्टर प्रेजेंटेशन में प्रथम स्थान सागर गुप्ता एमआईईटी, दूसरे स्थान पर परीन सिंघल गलगोटिया यूनिवर्सिटी और परवल कुमार गुप्ता एमआईईटी, तीसरे स्थान पर मुकुंद कुमार यादव रहे। ओरल प्रेजेंटेशन में प्रथम स्थान पर परीन गलगोटिया यूनिवर्सिटी, अमूल्य जिंदल एमआईटी, पंकज गोयल आगरा पब्लिक कॉलेज एंड हायर एजुकेशन से रहे।

दूसरे दिन दिल्ली फार्मास्यूटिकल साइंटिस्ट एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी से डॉ प्रबोध चंद्र शर्मा, डॉ दधीचि, डॉ गौरव कैथवास, डॉ दिनेश सिंह सीनियर साइंटिस्ट जुबिलेंट नोएडा, डॉ मुथु, डॉ आर पी सिंह पूर्व सीनियर साइंटिस्ट डीआरडीओ ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से उच्च ऊंचाइयों पर रहने वाले जवानों के लिए पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के विषय पर व्याख्यान दिया। मुख्य अतिथि डीआरडीओ के वैज्ञानिक डॉ. रवीन्द्र सिंह ने कहा कि हम अपने जवानों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से सैनिकों को पौष्टिक और स्मार्ट खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए सभी शिक्षाविदों को मिलकर देश हित में काम करना होगा। सम्मेलन के सफल आयोजन में फार्मेसी विभाग की प्राचार्य डॉ  गरिमा गर्ग, कोऑर्डिनेटर डॉ आलोक शर्मा, डॉ अनुराग चौधरी, डॉ विपिन गर्ग, प्राचार्य डॉ नीरज कांत शर्मा, मीडिया हेड अजय चौधरी, विशी खत्री का योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here