News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Monday, March 18, 2024

एमआईटी में पांच दिवसीय इंस्पायर इंटर्नशिप साइंस शिविर शुरू

 इंस्पायर इंटर्नशिप साइंस शिविर में भौतिक विज्ञान एवं गणित के विद्वानों ने दिए व्याख्यान

मेरठ। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भारत सरकार द्वारा परतापुर बाईपास स्थित मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पांच दिवसीय इंस्पायर इंटर्नशिप साइंस का शुभारंभ हुआ। इस दौरान आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर डॉ मैथिली शरण,यूनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली,नई दिल्ली के प्रोफेसर डॉ अमिताभ मुख़र्जी, एमआईटी के प्रिंसिपल डॉ हिमांशु शर्मा,प्रिंसिपल फार्मेसी डॉ नीरज कांत शर्मा,डॉ गौरव शर्मा,अजय चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस साइंस कैंप में हाई स्कूल पास 150 मेधावी स्टूडेंट ने हिस्सा लिया। शिविर समन्वय क डॉ.हिमांशु शर्मा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि विकसित करना है। इस दौरान विज्ञान शिविर की पुस्तिका का विमोचन किया।

आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर डॉ मैथिली शरण ने केलकुलेटर और कंप्यूटर पर बढ़ती निर्भरता पर चिंता जताई। उन्होंने कहा ईश्वर प्रदत्त सबसे शक्तिशाली मशीन मस्तिष्क का सही उपयोग करें। उन्होंने वैदिक गणित की विधियों के बारे में बताया। उन्होंने प्राचीन भारतीय गणितज्ञों एवं उनकी रचनाओं के बारे में विस्तार से बताया। यूनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली,नई दिल्ली के प्रोफेसर डॉ अमिताभ मुख़र्जी ने सौर उद्भेदन परिघटना की ओर से कम आवृत्ति प्रेक्षण की जानकारी दी। उन्होंने मूलभूत कणों, डार्क मैटर से संबंधित अपने सैद्धांतिक कार्य बताए। शाम को छात्रों को भौतिक विज्ञान, गणित एवं कंप्यूटर साइंस के प्रैक्टिकल भी करवाए गए। मंच संचालन डॉ सपना देशवाल ने किया। इस अवसर पर सोनम अहलावत, रितिमा,सुमित राणा,हर्ष राठी,अखिल गौतम,मनोज अग्रवाल,अनुज कुमार मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here