News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 10, 2025

मेरठ द प्रेस क्लब को मिला उपज का साथ, 125 पत्रकार होंगे शामिल

मेरठ। द प्रेस क्लब के सदस्यता अभियान को मजबूती देने के लिए सोमवार को प्रेस क्लब की कार्यसमिति और विभिन्न पत्रकार संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष रवि शर्मा ने की, जबकि संचालन संरक्षण संयोजक दिनेश चंद्रा ने किया।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) के अध्यक्ष अजय चौधरी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि “मेरठ में उपज से जुड़े लगभग 125 पत्रकार प्रेस क्लब की सदस्यता लेंगे।” उनके इस बयान से बैठक का माहौल उत्साहपूर्ण हो गया।

प्रेस क्लब अध्यक्ष रवि शर्मा ने कहा कि “द प्रेस क्लब पत्रकारों की आवाज है। उपज समेत विभिन्न संगठनों का साथ मिलना हमारे लिए गौरव की बात है। इससे पत्रकारों की एकता को नई दिशा मिलेगी।” वहीं संयोजक दिनेश चंद्रा ने कहा कि यह सदस्यता अभियान पत्रकारों को साझा मंच पर लाने और उनके अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ समाज की सच्चाई को मजबूती से सामने रखने का प्रयास है।

बैठक में उपज जिला कोषाध्यक्ष विश्वास राणा,उपज जिला महामंत्री ललित ठाकुर,पवन शर्मा, राजू शर्मा, अरुण सागर, जयवीर त्यागी, राहुल राणा, नरेश कुमार, रवि गौतम, विपुल सिंघल, मनोज कुमार, शाहरुख चौधरी, राजन सोनकर,अखिल भारतीय मीडिया फाउंडेशन अध्यक्ष अनिल पुरोहित, ऑल इंडिया मीडिया क्लब अध्यक्ष ओमपाल ठाकुर, प्रेस क्लब कोषाध्यक्ष मुकेश गोयल, मंत्री राजीव शर्मा, कार्यसमिति सदस्य राजेश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौहान, महफूज हसन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here