सैकड़ों पत्रकारों की उपस्थिति ने बढ़ाई “पुनर्जीवन अभियान” की ताकत
मेरठ। सोमवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष पवन शर्मा सैकड़ों पत्रकारों के साथ प्रेस क्लब पहुँचे और “प्रेस क्लब पुनर्जीवन अभियान” को ऐतिहासिक व आवश्यक करार देते हुए संगठन की ओर से पूरा समर्थन दिया। इस मौके पर उन्होंने प्रेस क्लब अध्यक्ष रवि शर्मा को समर्थन पत्र सौंपकर मुहिम को और मजबूती देने का आश्वासन भी दिया।
जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि “प्रेस क्लब केवल एक संस्था नहीं, बल्कि पत्रकारों की आवाज़, अस्मिता और एकजुटता का प्रतीक है। इसे पुनर्जीवित करना पत्रकारिता की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”
सैकड़ों पत्रकारों की उपस्थिति ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि पत्रकार समाज अब पहले से कहीं अधिक संगठित और जागरूक है तथा अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर मौजूद वरिष्ठ पत्रकारों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे पत्रकारिता जगत के लिए मील का पत्थर बताया।
इस ऐतिहासिक मौके पर जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, दीपक वर्मा, राजेश शर्मा, राजन सोनकर, लोकेश टंडन, लोकेश कुमार, राजू शर्मा, अनिल कुमार, वीरपाल सुरानिया, शाहिद खान, अभिलाष भारती, मदनपाल गौतम, मनीष सिंह, रमेश सोनी, सागर कुशवाह, प्रवेश कश्यप, समीर राणा, अर्जुन त्यागी, पंकज शर्मा, रोहित कुमार सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment