News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Monday, September 15, 2025

इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज में इंजीनियर डे पर नवाचार का प्रदर्शन

वर्किंग मॉडल और पोस्टर प्रेज़ेंटेशन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

साहिबाबाद। इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज में इंजीनियर डे के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन इंजीनियर क्लब एनसीआर और आईपीईसी टीबीआई फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। इस दौरान भारत रत्न एवं ‘फादर ऑफ इंजीनियर्स’ सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि एसजेवीएन लिमिटेड (विद्युत मंत्रालय) के चीफ जनरल मैनेजर राजेश कुमार जैन, इंजीनियर क्लब अध्यक्ष अमरीश गर्ग, कोषाध्यक्ष सत्यम अग्रवाल, सचिव बसंत गोयल, आईपीईसी डीन एकेडमिक्स प्रो. डॉ. अमित जैन, टीबीआई फाउंडेशन की सीईओ प्रियंका गुप्ता तथा कार्यक्रम संयोजक एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर/आईक्यूएसी प्रो. डॉ. मीनाक्षी शर्मा शामिल रहे।

इस अवसर पर योगेश कुमार जैन (मैकेनिकल इंजीनियर, डीजे पॉलिटेक्निक बड़ौत), एच.के. जैन (गांधी पॉलिटेक्निक, मुजफ्फरनगर), अश्विनी नागपाल (डायरेक्टर ऑपरेशन, बिलटैक इलेक्ट्रिकल) और इंजीनियर क्लब कोषाध्यक्ष सत्यम अग्रवाल ने छात्रों को संबोधित किया। कार्यक्रम में सभी विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सत्यम अग्रवाल ने कहा कि इंजीनियर क्लब देशभर के सरकारी इंजीनियरिंग संगठनों में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारियों एवं सेवानिवृत्त इंजीनियरों को जोड़कर समाज उत्थान के लिए कार्य कर रहा है। आने वाले समय में इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज के साथ मिलकर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें अनुभवी इंजीनियर छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे।

वर्किंग मॉडल प्रतियोगिता

प्रतियोगिता में गाजियाबाद के विभिन्न विद्यालयों ने भाग लिया।

  • प्रथम पुरस्कार: सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के छात्र ईशान और हार्दिक को उनकी अभिनव रोबोटिक आर्म परियोजना के लिए मिला।

  • द्वितीय पुरस्कार: स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र हर्ष को उनकी कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित इंटेलिजेंट स्वीपिंग मशीन के लिए मिला।

  • तृतीय पुरस्कार: विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र पार्थ और यशी को दिव्यांगजनों के लिए उपयोगी ब्लाइंड स्पेक्टेकल्स तैयार करने पर मिला।

विजेताओं को क्रमशः ₹3000, ₹2000 और ₹1000 नगद राशि तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही सभी प्रतिभागियों को इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर से प्रशस्ति पत्र दिए गए।

पोस्टर प्रेज़ेंटेशन प्रतियोगिता

इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज के बी.टेक (कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डाटा साइंस), एमसीए, बीसीए, बीएससी और एमबीए के छात्रों ने इसमें प्रतिभा दिखाई।

  • प्रथम पुरस्कार: रंजन कुमार, मुस्कान राय और पुनीत कुमार गौतम को फूड डिस्ट्रीब्यूशन एंड सेग्रिगेशन विषय पर प्रस्तुति के लिए मिला। इन्हें ₹3000 प्रदान किए गए।

  • द्वितीय पुरस्कार: अंकुश कुमार और बामाशी को सस्टेनेबल सॉल्यूशन फॉर वेस्ट मैनेजमेंट विषय पर प्रस्तुति के लिए ₹2000 दिए गए।

  • तृतीय पुरस्कार: आनंद कौशिक, अंश सिंह राठौर और आकाश पटेल को सस्टेनेबल एनर्जी विषय पर प्रस्तुति के लिए ₹1000 से सम्मानित किया गया।

सभी प्रतिभागियों को इंजीनियर क्लब एनसीआर की ओर से प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए।

गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर डीन सीएसई एवं एलाइड ब्रांच प्रो. डॉ. सुनीता यादव, डीन फर्स्ट ईयर प्रो. वाई.एस. यादव, डॉ. नीता वर्मा, डॉ. रागनी, सौरभ सक्सेना, शेफाली, शालिनी, गरिमा, डॉ. स्वाति, अल्पना तोमर, तान्या शर्मा, डॉ. श्वेता, शोभना शर्मा और सपना शर्मा सहित अन्य संकाय सदस्य भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here