सीनियर विद्यार्थियों ने नवागंतुक छात्रों का पारंपरिक एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया। समारोह के दौरान मनोरंजनात्मक खेल, नृत्य, गायन, शायरी, नाट्य प्रस्तुतियां तथा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर एवं मिस फ्रेशर प्रतियोगिता रही, जिसमें प्रतिभागियों ने रैम्पवॉक, टैलेंट राउंड एवं प्रश्नोत्तरी के माध्यम से अपने व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार बीएससी बायोटेक्नोलॉजी से रितिक शर्मा को मिस्टर फ्रेशर और अर्पिता गुप्ता को मिस फ्रेशर चुना गया। बीएससी माइक्रोबायोलॉजी से अभिनव चौधरी को मिस्टर फ्रेशर तथा अनुष्का को मिस फ्रेशर का खिताब मिला। एमएससी बायोटेक्नोलॉजी से दिशांत अधाना मिस्टर फ्रेशर और अन्नू कौशिक मिस फ्रेशर रहीं, जबकि एमएससी माइक्रोबायोलॉजी से अतुल शर्मा मिस्टर फ्रेशर एवं तन्नु मिस फ्रेशर घोषित की गईं। इसके अतिरिक्त बीएससी बायोटेक्नोलॉजी से कृष को मिस्टर परफेक्ट, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी से तान्या सिरोही को मिस परफेक्ट, बीएससी माइक्रोबायोलॉजी से संजना को मिस टैलेंटेड तथा स्वाति पांडे को इवेंट स्टार का खिताब प्रदान किया गया।
समारोह ने न केवल नवागत विद्यार्थियों के स्वागत को यादगार बनाया, बल्कि एमआईईटी के डिपार्टमेंट ऑफ़ बायो साइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी के सौहार्दपूर्ण, समावेशी और ऊर्जावान शैक्षणिक वातावरण को भी प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया। इस दौरान डॉ.अविनाश, डॉ.आशिमा कथूरिया, डॉ दिव्या चौधरी, डॉ.सोनिया शर्मा, डॉ. शिप्रा चौधरी, डॉ.सुबीर कुमार बोस, डॉ.अंजलि राठी, डॉ.रॉबिन पुंडीर ,डॉ.आशना सिद्दीकी, डॉ.रिन्नी सहरावत, डॉ.रेखा यादव, डॉ.नेहा वर्मा, डॉ.शिवानी तिवारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment