News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Tuesday, December 23, 2025

एमआईईटी इनक्यूबेशन फोरम और एचडीएफसी बैंक के बीच एमओयू, स्टार्टअप इकोसिस्टम को मिलेगी नई मजबूती

मेरठ। एमआईईटी में स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। एचडीएफसी बैंक और एमआईईटी इनक्यूबेशन फोरम के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए, जिसका उद्देश्य इनक्यूबेशन फोरम से जुड़े स्टार्टअप्स को व्यापक बैंकिंग, वित्तीय एवं निवेश संबंधी सहयोग प्रदान करना है।

एमओयू हस्ताक्षर समारोह दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। एचडीएफसी बैंक की ओर से जोनल हेड अंजू सूद, क्लस्टर हेड भूमेश, ब्रांच मैनेजर गजेंदर कुमार तथा स्टार्टअप मैनेजर अमन गोयल उपस्थित रहे। वहीं एमआईईटी इनक्यूबेशन फोरम की ओर से एमआईईटी ग्रुप के वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, सीईओ रेहान अहमद, सीएफओ चिन्मय, असिस्टेंट इनक्यूबेशन मैनेजर वंशिका यादव तथा ऑफिस एग्जीक्यूटिव आशीष कुमार शामिल हुए।

इस सहयोग के तहत एचडीएफसी बैंक स्टार्टअप्स को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार कस्टमाइज्ड बैंकिंग उत्पाद, वित्तीय सेवाएं और रणनीतिक सहयोग उपलब्ध कराएगा। बैंक एमआईईटी इनक्यूबेशन फोरम द्वारा आयोजित स्टार्टअप इवेंट्स, वर्कशॉप्स और डेमो-डे में भी सक्रिय भागीदारी करेगा, जिससे नवोदित उद्यमियों को सीधे मार्गदर्शन और नेटवर्किंग का अवसर मिलेगा। इसके अलावा, इनक्यूबेटर के माध्यम से संदर्भित संभावित निवेश अवसरों का मूल्यांकन बैंक अपनी आंतरिक प्रक्रियाओं के अनुरूप कर सकता है।

वहीं एमआईईटी इनक्यूबेशन फोरम एचडीएफसी बैंक से संबंधित जानकारी, योजनाएं और ऑफर्स अपने इनक्यूबेटेड स्टार्टअप्स तक पहुंचाएगा। फोरम की आधिकारिक वेबसाइट पर एचडीएफसी बैंक के स्टार्टअप बिल्डअप कार्यक्रमों को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। इस समझौते के तहत एचडीएफसी बैंक एमआईईटी इनक्यूबेशन फोरम का प्रिफर्ड बैंकिंग पार्टनर होगा और उसका ब्रांडिंग एवं रणनीतिक सहयोग फोरम की प्रचार सामग्री में दर्शाया जाएगा।

यह एमओयू एमआईईटी के उस निरंतर प्रयास का अहम पड़ाव है, जिसके तहत स्टार्टअप्स को वित्तीय संसाधन, मार्गदर्शन और उद्योग से जुड़ाव प्रदान कर एक मजबूत उद्यमी वातावरण तैयार किया जा रहा है। इस साझेदारी से क्षेत्र में नवाचार को गति मिलने के साथ ही नई पीढ़ी के सफल स्टार्टअप्स को आगे बढ़ने का सशक्त मंच मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here