News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Sunday, July 5, 2026

रंगारंग प्रस्तुतियों और सम्मान के साथ एमआईईटी में गूंजा फेयरवेल समारोह

- अंश शर्मा मिस्टर फेयरवेल, लहर बंसल मिस फेयरवेल बनी  
मेरठ। एमआईईटी के बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) विभाग में अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए रंगारंग फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैंपस निदेशक डॉ. संजय कुमार सिंह, डीन एकेडमिक्स डॉ. संजीव कुमार सिंह, डीन बीटेक (कंप्यूटर साइंस) डॉ. कृष्ण कुमार तथा विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम के दौरान जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियर छात्रों के लिए उनके चार वर्षों के सफर, उपलब्धियों और यादगार पलों पर आधारित विशेष वीडियो प्रस्तुति दिखाई। प्रथम वर्ष की पुरानी यादों को देखकर कई छात्र भावुक हो उठे। 
समारोह में अंश शर्मा को मिस्टर फेयरवेल, लहर बंसल को मिस फेयरवेल, ध्रुव गुप्ता को मिस्टर पर्सनैलिटी तथा नलिनी सिरोही को मिस पर्सनैलिटी चुना गया।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल एवं बरखा अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here