News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Monday, July 6, 2026

सीसीएसयू बीसीए परीक्षा में एमआईटी की छात्रा आलिशा खान ने किया टॉप, विश्वविद्यालय में हासिल की प्रथम रैंक

मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के कंप्यूटर एप्लीकेशंस विभाग की छात्रा आलिशा खान ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की बीसीए परीक्षा में 85.27 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में प्रथम रैंक हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि से संस्थान एवं मेरठ का नाम गौरवान्वित हुआ है।
एमआईटी के वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान में अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन, रचनात्मक शिक्षण पद्धति, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण तथा उद्योगोन्मुख शिक्षा के कारण विद्यार्थी विश्वविद्यालय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है।
आलिशा खान की सफलता उनके समर्पण, अनुशासन, निरंतर परिश्रम और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन का प्रमाण है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल कंप्यूटर एप्लीकेशंस विभाग, बल्कि पूरे एमआईटी परिवार को गौरवान्वित किया है।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल, बरखा अग्रवाल, कैंपस निदेशक डॉ. के.एल.ए. खान, प्रिंसिपल डॉ. हिमांशु शर्मा तथा विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज शर्मा ने आलिशा खान को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here