News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Monday, October 14, 2019

वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय को मिली यू0जी0सी0 द्वारा ”दूरस्थ शिक्षा“ की अनुमति



न्यूज़ यूपी 24X7 |मेरठ|  दिल्ली रूडकी बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय मेरठ कैंपस के के खाते में एक और नयी उपलब्धि दर्ज हुई है। इस वर्ष देश के 400 से अधिक सरकारी गैर सरकारी विश्वविद्यालयों में ”दूरस्थ शिक्षा” (डिस्टैन्स लर्निंग) के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यू0जी0सी0) में आवेदन किया था। जिसमें निरिक्षण के दौरान कडे मानकों पर खरा उतरते हुए पूरे देश से वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय समें केवल 09 विश्वविद्यालयों की ही दूरस्थ शिक्षा के लिए अनुमोदन प्राप्त हुआ है। 


विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं विख्यात शिक्षाविद डाॅ0 सुधीर गिरि के अथक प्रयासों से विश्वविद्यालय को यह ऐतिहासिक उपलबधी मिली। अब विश्वविद्यालय जनवरी 2020 से दूरस्थ शिक्षा के यू0जी0 (बी0ए, बी0काॅम, बी0बी0ए0) एवं पी0जी0 (एम0ए0 एवं एम0काॅम0) पाठ्यक्रम पूरे देश में इग्नू की तर्ज पर अपने स्टडी सेन्टर स्थापित कर दूरस्थ शिक्षा केन्द्र संचालित करेगा। यह जानकारी आज दूरस्थ शिक्षा तडस्टैन्स लर्निंग) की बुकलेट जारी करने के बाद विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी ने दी। 


श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय को यू0जी0सी0 नयी दिल्ली द्वारा दूरस्थ शिक्षा प्रोग्राम के अनुमोदन की विस्तार से जानकारी देते हुए प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी ने बताया कि इस वर्ष श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय को मिली यह तीसरी बडी उपलब्धि है जिसमें इस वर्ष देश में सिर्फ 09 विश्वविद्यालयों एवं उत्तर प्रदेश में वेंक्टेश्वरा  के अलावा नोएडा स्थित एक विश्वविद्यालय को ही यह उपलब्धि हासिल हुई है। यह श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय कि कुलाधिपति डाॅ0 सुधीर गिरि के अथक प्रयासों एवं पूरे विश्वविद्यालय परिवार के योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों व कर्मचारियों द्वारा पिछले 10 वर्षों से लाखों छात्र-छात्राओं को दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। डा0 त्यागी ने बताया कि यू0जी0सी0 का अनुमोदन पत्र प्राप्त होने के बाद विश्वविद्यालय अनुभवी लोगों की टीम द्वारा देशभर  में दूरस्थ शिक्षा केन्द्र स्थापित करने का काम शुरू हो गया है। जिसकी बुकलेट का आज विमोचन हुआ है। 


श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डाॅ0 सुधीर गिरि ने अपने शुभकामना सन्देश में कहा कि श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा प्रोग्राम द्वारा देश के ऐसे लाखों यूवा जो आर्थिक तंगी या किसी दूसरे कारणों से अपनी शिक्षा पूरी नही कर पाते है अब उन्हे शिक्षा प्राप्त हो सकेगी। दूरस्थ शिक्षा प्रोग्राम की बुकलेट विमोचन के अवसर पर मेरठ कैम्पस डायरेक्टर डा0 राजेश पाठक, डा0 आशीष बालियान, डा0 एस0पी0 पाण्डेय, अन्जनय सिंह, संजय तिवारी, हिमान्शु शर्मा, विनय यादव, सलोनी देशवाल, सुगंधा सिन्हा, उर्वशी सोम, मीनाषी, मृदुला, दिनेश, सुधीर, राहुल, अमरीश, राहुल हाण्डा एवं विश्वास राणा उपिस्थत रहें।                                     

                                                                                     


               

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here