News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Monday, March 11, 2024

एआईसीटीई द्वारा एमआईटी में सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों पर 3 दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम शुरू

मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा अनुमोदित सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों पर तीन दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम शुरू हुआ। उद्घाटन एमआईटी के निदेशक डॉ आलोक चौहान, बीटेक निदेशक डॉ सोमेंद्र शुक्ला, प्राचार्य डॉ हिमांशु शर्मा, रिसोर्स पर्सन पारुल वर्मा, ऑब्जर्वर कौशल गुप्ता, डॉ प्रदीप कुमार तलन, हिमानी मिश्रा,रितिमा एवं सोनल अहलावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में एकेटीयू, लखनऊ से सम्बन्धित विभिन्न शिक्षा संस्थानों से 53 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। एफडीपी का उदेश्य छात्रों में सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों को विकसित करने के तरीके, न्यायसंगत और समतामूलक समाज में सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों की भूमिका, 21वीं सदी में सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों की चुनौतियां, सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों की चुनौतियों पर काबू पाने के तरीके शामिल हैं।

कार्यक्रम में एआईसीटीई की तरफ से मुख्य वक्ता पारुल वर्मा ने शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार से स्वयं का और स्टूडेंट्स का समग्र विकास किया जाए। उन्होंने बताया कि मनुष्य को जिस प्रकार की शिक्षा और संस्कार दिए जाते हैं, वैसा ही उसका आचरण बनता है। एक स्टूडेंट के विकास में अभिभावक,शिक्षक और समाज तीनों ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ प्रदीप कुमार तलन ने कहा की मानवीय आचरण शिक्षा संस्कार से निर्धारित होते हैं। मानव स्वयं में जितना परिष्कृत एवं स्थिरप्रज्ञ होगा उतना ही बेहतर सम्बन्ध परिवार, समाज एवं प्रकृति के साथ स्थापित होगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here