News UP 24x7

RNI No:- UP56D0024359

Breaking

Your Ads Here

Friday, September 19, 2025

मेरठ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में धूमधाम से हुई फ्रेशर्स पार्टी

अमन व संध्या बने मिस्टर-मिस फ्रेशर

मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित मेरठ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक डॉ. के.एल.ए. खान, प्रिंसिपल डॉ. हिमांशु शर्मा, फार्मेसी प्रिंसिपल डॉ. नीरज कांत शर्मा, डीन एकेडमिक्स डॉ. गौरव शर्मा, चीफ प्रॉक्टर पीके गौतम,सोनल अहलावत और रितिमा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

फ्रेशर्स पार्टी में बीटेक, बीबीए, बीसीए, बीएससी एग्रीकल्चर, एमबीए और एसीए कोर्स के प्रथम वर्ष के छात्रों ने भाग लिया। दूसरे वर्ष के सीनियर छात्रों ने जूनियर्स के स्वागत में रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। रैंप वॉक और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने छात्रों का मन मोह लिया।

जजों ने छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन किया। बीटेक के अमन को मिस्टर फ्रेशर और बीबीए की संध्या को मिस फ्रेशर चुना गया। बीबीए के अक्षत को मिस्टर हैंडसम, बीटेक की दीपांशी को मिस चार्मिंग, बीबीए की तनिष्का को ऑल राउंडर और नितिन को बेस्ट ड्रेस का खिताब मिला।

विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन विष्णु शरण और वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल ने विजेताओं को बधाई दी ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here